उत्तर प्रदेश, नोएडा: सचिव रितु माहेश्वरी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव रितु माहेश्वरी आज स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए नोएडा पहुंची। उन्होंने जिला अस्पताल के ओपीडी का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के के अधिकारियों को अवाश्यक दिशा-निर्देश दिया।
सचिव रितु माहेश्वरी ने जिला अस्पताल के बाद भंगेल और बरौला के स्वास्थ्य केंद्रों का भी भ्रमण किया। जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सीएमओ डा. नरेन्द्र कुमार, सीएमएस डा. रेनू अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
बताया जा रहा है कि शनिवार को वह ग्रेटर नोएडा और देहात क्षेत्र में स्थित स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेंगी। इसी दिन स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगी। स्वास्थ्य विभाग और जिला अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों को विकास कार्यों की रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img