उत्तर प्रदेश, लखनऊ: भदोही के आर्थिक परिदृश्य में होगा व्यापक परिवर्तन, आजमगढ़ में जीआईएस आधारित क्षेत्रीय विकास पर फोकस

उत्तर प्रदेश, लखनऊ, 2 अप्रैल। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार प्रदेश के समेकित विकास को सुनिश्चित कर रही है। सीएम योगी का विजन है कि प्रदेश के कोने-कोने का विकास उसके वास्तविक पोटेंशियल आधारित हो। ऐसे में, सीएम योगी के विजन को मिशन मानकर भदोही और आजमगढ़ के आर्थिक व क्षेत्रीय विकास में भविष्य की जरूरतों अनुसार व्यापक स्तर पर वृद्धि करने की तैयारी की जा रही है। इस क्रम में भदोही के आर्थिक परिदृश्य के कायाकल्प के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार होगा जिसकी तैयारी भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने करना शुरू कर दिया है।
वहीं, आजमगढ़ में क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए भौगोलिक सूचना तंत्र (जीआईएस) आधारित फ्रेमवर्क तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसे मास्टर प्लान 2031 के अनुसार धरातल पर उतारने की तैयारी की जा रही है जिसमें कुल 6 फेज में आजमगढ़ के 114 स्क्वेयर किमी के दायरे में औद्योगिक इकाइयों, मूलभूत इन्फ्रास्ट्रक्चर व यातायात समेत विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्यों को पूरा किया जाएगा। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की ओर से इस प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा जिसके लिए विभिन्न चरणों पर आधारित एक्शन प्लान के निर्माण की तैयारी की जा रही है।

भदोही के आर्थिक परिदृश्य को बढ़ाने के लिए बनेगा विजन डॉक्यूमेंट
भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने भदोही के आर्थिक परिदृश्य को व्यापक स्तर पर बढ़ाने के लिए जो विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने जा रही है उसके लिए प्राधिकरण द्वारा एक विशिष्ट टीम का गठन किया जाएगा। इस विशिष्ट टीम के गठन की प्रक्रिया जारी है। उल्लेखनीय है कि कालीन उद्योग के लिए प्रसिद्ध भदोही में इंफ्रास्ट्रक्चर, यातायात व औद्योगिक क्लस्टर समेत विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक प्रसार के लिए विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरा किए जाने की तैयारी है। इसके अंतर्गत, सबसे पहले इन्सेप्शन रिपोर्ट तैयार की जाएगी तथा भदोही के प्रत्येक प्रमुख आर्थिक क्षेत्र के लिए गहन विश्लेषण कर क्षेत्रीय अध्ययन किया जाएगा। परिवहन, औद्योगिक क्लस्टर व डिजिटल उन्नयन पर ध्यान केंद्रित करने वाले बुनियादी फ्रेमवर्क के विकास और क्रियान्वयन का खाका तैयार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, संभावित निवेशकों व भागीदारों को निवेश प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत लक्षित करने रणनीति तथा सलाहकारों से प्राप्त फीडबैक और सिफारिशों को सारांशित कर सहभागिता रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इन सभी तथ्यों को मिलाकर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा तथा इस कार्य को 6 महीने की समयावधि में पूरा करने की तैयारी है।

आजमगढ़ में जीआईएस बेस्ड जोनल डेवलपमेंट प्लान
आजमगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा 6 फेज में 114 स्क्वेयर किमी के दायरे में औद्योगिक इकाइयों, मूलभूत इन्फ्रास्ट्रक्चर व यातायात समेत विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्यों को पूरा किए जाने की तैयारी है। इन सभी कार्यों को एक विशिष्ट टीम द्वारा मास्टर प्लान 2031 के अनरूप पूरा किया जाएगा। प्रक्रिया के अंतर्गत, जियो-डाटाबेस का पहले निर्माण किया जाएगा जिसके बाद जीआईएस बेस्ड जोनल डेवलपमेंट प्लान का निर्माण किया जाएगा। इसके जरिए डीटेल्ड बेस मैप के ग्राउंड वेरिफिकेशन, डीटेल्ड जोनल मैप का निर्धारण तथा मास्टर प्लान के अनुरूप जोनल डेवलपमेंट प्लान के निर्माण व क्रियान्वयन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इस दौरान होने वाले निर्माण व विकास कार्यों को सरकार की विभिन्न नीतियों व मानकों के अनुरूप चिह्नित करने तथा उसी आधार पर अनुदान व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का विस्तृत फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img