उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में वक्फ संशोधन बिल को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस टीमें कर रही गश्त

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) बुधवार को लोकसभा में पेश हुए वक्फ संशोधन बिल को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। मिश्रित और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार गस्त कर रही हैं। जगह-जगह पुलिस टीमें वाहनों की चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ले रही है। जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को उच्च स्तर पर पहुंचा दिया गया है।

ड्रोन की ली जा रही मदद

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल को पेश किए जाने के मद्देनजर, पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है । जिले के सभी सर्किलों के सीओ और कोतवाली प्रभारी पुलिस टीमों के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाने के साथ गश्त कर रहे है। बुलंदशहर नगर में एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एएसपी ऋजुल, कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर रहे हैं। आम जनमानस से अनुरोध किया गया कि शांति एवं कानून व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। असामाजिक तत्वों तथा किसी भी प्रकार की अफवाह व उन्माद फैलाने वालों के बारे में तत्काल 112 नम्बर अथवा संबंधित थाना प्रभारी को सूचित करें।

पुलिस बल तैनात

जिसमें भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जिससे शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की गश्त लगातार जारी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम कर बुलंदशहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, पीएसी, सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

पुलिस-प्रशासन की अपील

एसपी सिटी ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य बुलंदशहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। उन्होंने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस प्रशासन हर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है और किसी भी प्रकार के विवाद या अशांति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है ।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img