Eid ul Fitr 2025: नोएडा में ईद की आखिरी नमाज के दौरान मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा, पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण

Eid ul Fitr 2025: नोएडा में ईद की आखिरी नमाज के दौरान मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा, पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर 8 स्थित जामा मस्जिद में आज ईद की आखिरी नमाज अदा की जा रही है। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गौतमबुद्धनगर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर शिवहरि मीणा खुद सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। पूरे नोएडा में 5,000 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरों से इलाके की निगरानी की जा रही है, साथ ही सोशल मीडिया, पुलिस पिकेट और डायल 112 की सहायता से सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

ईद की आखिरी नमाज को लेकर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि भीड़ प्रबंधन के लिए मस्जिदों में दो शिफ्ट में नमाज अदा करवाई जाएगी। इससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और लोग आसानी से अपनी इबादत पूरी कर सकें।

नोएडा पुलिस द्वारा सभी धर्मों के धर्मगुरुओं और समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि नोएडा में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img