Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Fire: पूर्वी दिल्ली के मक्कड़ अस्पताल में देर रात आग, फायर सिस्टम पर उठे सवाल

Delhi Fire: पूर्वी दिल्ली के मक्कड़ अस्पताल में देर रात आग, फायर सिस्टम पर उठे सवाल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित मक्कड़ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में देर रात आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल अधिकारी दीपक हुड्डा ने बताया कि रात 11:42 बजे अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 से 5 टेंडर मौके पर भेजे, जिन्होंने आग बुझा दी। हालांकि, अस्पताल में धुआं फैलने से मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना के दौरान अस्पताल में भर्ती एक मरीज के परिजन ने बताया कि उनका ढाई साल का बच्चा आईसीयू में भर्ती था। आग लगते ही चारों तरफ धुआं भर गया, जिससे मरीजों और स्टाफ में हड़कंप मच गया। आईसीयू में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज भी वहां मौजूद था। बच्चे के पिता ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे अपने बच्चे को लेकर दूसरे अस्पताल जा रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब मक्कड़ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आग लगी हो। इससे पहले भी यहां ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे अस्पताल के फायर फाइटिंग सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मरीजों और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को टाला जा सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें