उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा के थाना सेक्टर 142 में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश को पैर में गोली लगी है।पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की वैगनआर कार को रोकने का इशारा किया। बदमाशों ने कार रोकने की बजाय भागने की कोशिश की। एफएनजी रोड सेक्टर-140 के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

घायल बदमाश की पहचान राहुल कुमार उर्फ राजू के रूप में हुई है। वह मैनपुरी का रहने वाला है। उसके पास से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। दूसरा बदमाश मनीष कुमार राय बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। उसके पास से भी एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला है।दोनों बदमाशों से लूट और चोरी के 5 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की वैगनआर कार भी पुलिस ने जब्त की है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।ये दोनों शातिर अपराधी हैं। ये वैगनआर कार में सवारी बिठाकर उनके मोबाइल और सामान की चोरी करते थे। इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
आरोपियो ने अभी कुछ दिन पहले वैगनआर कार में एक युवक को सवारी के रूप में बैठाकर तथा सेक्टर-140 में इमरजेन्सी बताकर उतार दिया गया था और उसका मोबाइल फोन व 300 रूपये नगद चोरी कर लिये गये थे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img