उत्तर प्रदेश : हापुड़ में गर्दन काटकर युवक की हत्या, शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी

Hapur News : (शाहरुख़ खान) जिले के थाना सिंभावली क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का गर्दन कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान हत्यारोपी ने युवक के शव को बक्सर नहर के किनारे नाले की पुलिया के शव फेंक दिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह को कुछ लोग बक्सर नहर के किनारे जा रहे थे, उन्होंने देखा कि एक युवक का शव नाले की पुलिया पर पड़ा है, जिसकी गर्दन पर निशान थे। कुछ ही देर में मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना लोगों ने थाना सिंभावली पुलिस को दी, मामले की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फार्रेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्षय एकत्र किए। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके अलावा उसके पास से कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। आसपास के थानों को पुलिस ने शव मिलने की सूचना दे दी है।

क्या बोले अफसर
गढ़ सर्किल के सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img