उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में डीजे पर डांस करने और महिलाओं की वीडियो बनाने को लेकर हुई जमकर मारपीट

Bulandshahr News : (अवनीश त्यागी) जिले के थाना चोला क्षेत्र के गांव कौरोली में कुआं पूजन की रस्म के दौरान डीजे पर डांस करने और महिलाओं की वीडियो बनाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और मारपीट में कई‌ लोग घायल हो गए। मामला अलग-अलग समुदायों के बीच होने के कारण पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।

क्या है पूरा मामला
सिकंदराबाद सर्किल सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव कौराली में डीजे पर डांस करने और महिलाओं के डांस की वीडियो बनाने को लेकर मारपीट होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सीओ ने बताया कि पीड़त लोगों ने विपक्षी लोगों पर मारपीट करने और पथराव करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करायी जारही है। उधर मामला दो समुदाय के होने के चलते गांव मे भारी पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस का कहना कि डांस करने को लेकर पूरा विवाद हुआ। इस मामले में 5 लोगो को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img