उत्तर प्रदेश : हापुड़ में भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने हिंदू नववर्ष से पहले किया पत्रिका का विमोचन

Hapur News : (सौरभ शर्मा) हापुड़ में आज भरतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा द्वारा हिंदू नववर्ष से पूर्व ‘तिथि व्रत पर्व पत्रिका’ का विमोचन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नेपाल के काठमांडू में स्थित ट्रस्टी पशुपतिनाथ मंदिर के शास्त्री स्वामी अर्जुन प्रसाद और हापुड़ एसपी कुंवर ज्ञानंजय रहे।

उन्हें भ्रमतियों को दूर करने का प्रयास
दरअसल, इस पत्रिका का जिक्र करते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष केसी पांडे ने बताया कि यह कोई साधारण पत्रिका नहीं है, इसे तमाम धार्मिक पुस्तकों व पंचागों का अध्ययन करके बनाया गया है। वही इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य यह है की हिंदू धर्म में लोग तिथियां पर भ्रमित होकर एक त्यौहार को दो-दो बार बनाते हैं, इसमें उन्हें भ्रमतियों को दूर करने का प्रयास किया गया है। इसी मुद्दे पर बोलते हुए अर्जुन प्रसाद ने कहा कि कंप्यूटर सिस्टम के चलते तिथियां का मिलन गलत हो जाता है इसलिए ज्योतिषाचार्य द्वारा तैयार किए गए कैलेंडर और पत्रिकाओं के अनुसार त्यौहार को बनाना चाहिए हिंदू धर्म में त्यौहार को एक ही बार मनाया जाता है ना कि दो बार।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img