उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बंद मकान में चोरी, नकदी और आभूषण चोरी कर चोर फरार, पुलिस जांच में जुटी

Hapur News : (शाहरुख़ खान) पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा में स्थित ईदगाह के पास बुधवार की दोपहर को चोरों ने दिन-दहाड़े बंद मकान का ताला तोड़ नकदी समेत सोने की चेन को चोरी कर ली। कुछ समय बाद घर पहुंचे परिवार के लोगों ने ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, चांद ने जानकारी देते हुए बताया कि वह ज्वेलरी की दुकान लगाकर परिवार का पालन पोषण करता है। बुधवार की दोपहर को करीब 3 बजे मकान का ताला लगाकर पत्नी और बच्चों के साथ ईद पर्व की खरीदारी करने के लिए बाजार गया था। इसी दौरान मकान का ताला लगा देख चोरों ने ताला तोड़ दिया और घर के अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने घर खंगाल कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि घर आकर देखा तो मकान का ताला टूटा पड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने शोर मचा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अंदर जाकर देखा कमरे की अलमारी से चोरों ने 2.10 लाख रुपये और ढ़ाई तोले सोने की चेन नहीं मिले। चोरी की सूचना मिलते ही आनन-फानन में माैके पर पुलिस पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

क्या बोले अफसर
पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया मामला संदिग्ध लग रहा हैं। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। इस संबंध में तहरीर मिलने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img