उत्तर प्रदेश, नोएडा: एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कल से रास्ते बदलेंगे

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बुधवार की रात एक से साढ़े चार बजे तक वाहनों के लिए रास्तों में बदलाव रहेगा। इस दौरान 220 केवी लाइन की ओवरहेड लाइन बिछाने और तार बदलने का काम किया जाना है। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि 26 मार्च की रात यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड विद्युत पारेषण खंड प्रथम सेक्टर-20 की ओर से बिजली का काम किया जाना है। सेक्टर-45 सबस्टेशन से सेक्टर-132 सिफी डाटा सेंटर तक 220 केवीलाइन की ओवरहेड लाइन डालने और तार बदले जाने का काम किया जाना है। इसको देखते हुए सेक्टर-98-100-104 तिराहा एवं एक्सप्रेसवे की डबल सर्विस रोड से सेक्टर-45 आम्रपाली चौकी की ओर जाने वाले वाहनों के रास्ते बदले रहेंगे। डीसीपी लखन यादव ने बताया कि सेक्टर-44 गोलचक्कर से एक्सप्रेसवे डबल लेन सर्विस रोड से सेक्टर-45, 98, 100 और 104 की ओर जाने वाले वाहन हाजीपुर चौक से गंतव्य की ओर जा सकेंगे। इसके अलावा सेक्टर-100-104 से सेक्टर-45 होकर 44 की ओर जाने वाले वाहन हाजीपुर चौक से डबल लेन सर्विस रोड होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img