Faridabad Accident: फरीदाबाद में तेज़ रफ्तार कार पलटी, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

Faridabad Accident: फरीदाबाद में तेज़ रफ्तार कार पलटी, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के एनएचपीसी यूटर्न के पास बीती रात करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज़ रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद ग्रिल तोड़ते हुए पलट गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शी राहुल के अनुसार, वह अपने दोस्तों के साथ ऑफिस के बाहर बैठे थे, तभी उन्होंने दिल्ली की ओर से तेज़ रफ्तार में आ रही कार को देखा। अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। आसपास के लोगों ने शीशा तोड़कर घायल चालक को बाहर निकाला, जिसके सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक के शरीर से शराब की गंध आ रही थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह नशे में था।

कार के शीशे पर दिल्ली साकेत कोर्ट का स्टीकर लगा हुआ था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वाहन किसी अधिवक्ता या सरकारी कर्मचारी का हो सकता है। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भिजवाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी सुमित कुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि दुर्घटना का कारण ओवरस्पीडिंग, लापरवाही या नशे में ड्राइविंग थी। फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और जांच जारी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img