उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी मॉल के पास बेकाबू डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक डंपर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एडीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी मॉल के पास स्कूटी सवार महिला के घायल होने की सूचना मिली। यातायात निरीक्षक द्वितीय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि केडीपी ग्रैंड सवाना सोसाइटी में रहने वाली 32 वर्षीय रूबी त्यागी नोएडा सेक्टर-63 स्थित में काम करती थीं। बुधवार सुबह वह दफ्तर जा रही थीं। जैसे ही मॉल के पास पहुंचीं तो पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना में रूबी त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोगों की मदद से उन्हें संजय नगर सेक्टर-23 स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि रूबी त्यागी मूलरूप से बागपत के गांव पिलाना की रहने वाली थीं। आरोपी चालक डंपर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। डंपर के नंबर के आधार पर आरोपी चालक को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर चालक के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img