उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: पारदी गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश हत्थे चढ़ा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। लोनी बार्डर थानाक्षेत्र के बेहटा हाजीपुर में सर्राफ की दुकान से लाखों के जेवर चोरी करने के मामले में फरार मध्य प्रदेश के पारदी गैंग के बदमाश को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पर 50 हजार का इनाम था। पिछले साल जनवरी में सर्राफ की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस गैंग के 17 बदमाशों को जेल भेज चुकी थी। एडीसीपी क्राइम पियूष सिंह ने बताया कि दस जनवरी 2024 को चोरों ने लोनी के राम विहार मार्केट बेहटा हाजीपुर में सर्राफ सोनू वर्मा की दुकान से लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे। क्राइम ब्रांच और पुलिस ने 31 जनवरी 2024 को दस बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए बदमाश मध्य प्रदेश के गुना के पारदी गैंग के थे। इसके बाद 30 सितंबर 2024 को गैंग के 50-50 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बीती एक मार्च को क्राइम ब्रांच ने दीपक पारदी निवासी ग्राम बीलाखेड़ी थाना धरनावदा जिला गुना मध्य प्रदेश को जेल भेजा था। अब चरण सिंह पारदी निवासी हड्डी मिल थाना कोतवाली सिटी गुना मध्य प्रदेश मूल निवासी ग्राम छोटी कनेरी थाना धरनावदा जिला गुना मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे लोनी बार्डर थानाक्षेत्र से दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

दिन में रेकी के बाद चोरी फिर बस या ट्रेन से हो जाते हैं फरार

एडीसीपी क्राइम के मुताबिक पकडा गया बदमाश पारदी गैंग का सदस्य है। वह अपने साथियों के साथ देश में अलग-अलग स्थानों पर लूट, चोरी और डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका है। गैंग के लोग दिन में फेरी लगाकर सामान बेचने के बहाने रेकी करते हैं और रात को वारदात करते हैं। पारदी गैंग के लोग पैदल ही घटनास्थल पर पहुंचते हैं और वारदात को अंजाम देने के बाद पैदल ही बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाते हैं और फरार और जाते हैं। पूछताछ में दीपक ने बताया कि सर्राफ की दुकान में चोरी की वारदात की रात वह अपने साथियों के साथ शाहदरा रेलवे स्टेश पर उतरा था। इसके बाद पैदल ही वह लोग सर्राफ की दुकान पर पहुंचे और सरिया व रॉड से दुकान का शटर उखाड़ लिया। चोरी के बाद वह शहर छोडक़र फरार हो गया था। एडीसीपी ने बताया कि इस घटना में 17 बदमाश पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img