उत्तर प्रदेश, नोएडा: एचपीवी वैक्सीन के टीके को लेकर लेखा जोखा तैयार

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को एचपीवी वैक्सीन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कैंसर वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण कर लेखा जोखा तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से छात्राओं को टीका लगाने के आदेश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रेनू अग्रवाल ने बताया कि नौ वर्ष से अधिक आयु की छात्राओं को समय से एचपीवी वैक्सीन लगाई जाए तो उनके जीवन को पूर्णत: सुरक्षित किया जा सकता है। एचपीवी वैक्सीन की उपलब्धता के संबंध में डॉ. डीके गुप्ता व ललित ठुकराल द्वारा आश्वस्त किया गया, कि वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा में डोज सीएसआर फंड के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए। डॉ. डीके गुप्ता ने कहा कि वैक्सीन के संबंध में अभियान चलाये जाने का दायित्व उनका रहेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अफसरों को छात्राओं को वैक्सीन लगाने से पूर्व उनके माता-पिता से सहमति अनिवार्य रूप से लेने के आदेश दिए। शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से निर्धारित प्रारूप सहमति प्राप्त कर डॉ. वीके सिंह को उपलब्ध करायेंगें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ललित, डॉक्टर उबेद आदि मौजूद रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img