हरियाणा में नागरिक उड्डयन ढांचा मजबूत करने पर जोर :- मंत्री श्री विपुल गोयल

हरियाणा में नागरिक उड्डयन ढांचा मजबूत करने पर जोर :- मंत्री श्री विपुल गोयल

हेलीकॉप्टर सेवा के संबंध में सभी औपचारिकताएं जल्द से जल्द करें पूरी:- श्री गोयल

चंडीगढ़ 5 मार्च- हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री श्री विपुल गोयल ने प्रदेश में नागरिक उड्डयन से संबंधित आधारभूत ढांचा मजबूत करने पर जोर दिया है।

श्री गोयल ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में विभाग से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

नागरिक उड्डयन मंत्री ने हिसार एयरपोर्ट के संचालन के संबंध में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लाइसेंस मिलने के बाद लैंडिंग ट्रायल जल्द से जल्द शुरू कराया जाए ताकि कम से कम समय में एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो सकें। उन्होंने अंबाला एयरपोर्ट और नारनौल के एयरो स्पोर्ट्स हब के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली।

मंत्री श्री विपुल गोयल ने गुरुग्राम, हिसार और फरीदाबाद से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के संबंध में भी अपडेट लिए और आवश्यक कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि सालासर और खाटू श्याम धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए राजस्थान सरकार से बातचीत कर सीकर में स्थाई हेलीपैड बनाया जाएगा।

मंत्री श्री विपुल गोयल ने इस दौरान विभाग से सम्बंधित कई अन्य विषयों पर भी चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर विभाग के सलाहकार एवं विशेष सचिव श्री नरहरि सिंह बांगड़ के अलावा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img