उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेनो प्राधिकरण ने तिलपता में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम तिलपता करनवास में अधिसूचित एरिया पर अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को बुल्डोजर चलाया। प्राधिकरण ने करीब 10 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। कालोनाइजर इस जमीन पर अवैध प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे थे।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, जिस पर अमल करते हुए प्राधिकरण की टीम अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को तिलपता करनवास में कार्रवाई की है। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के ग्राम तिलपता करनवास के खसरा संख्या 4 व 5 की लगभग 10 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अर्बन सिटी के नाम से अवैध कालोनी काटी जा रही थी। प्राधिकरण की तरफ से कई बार इस पर रोक लगाई गई, लेकिन कालोनाजर चोरी-छिपे निर्माण करने की कोशिश कर रहे थे। बुधवार को महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह, एसडीएम जितेंद्र गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक और वर्क सर्किल दो के प्रभारी सन्नी यादव, वर्क सर्किल-3 के प्रभारी राजेश कुमार निम, वर्क सर्किल-1 के प्रभारी रतिक, प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा, बृजेन्द्र कुशवाहा व नितीश कुमार, सहायक प्रबंधक राजीव कुमार व अन्य स्टाफ के साथ कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और करीब 10 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान डीसीपी पुलिस शक्ति मोहन अवस्थी, एसीपी बीएस वीर कुमार, सूरजपुर पुलिस चौकी प्रभारी शैलेन्द्र शाहू अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्राधिकरण की टीम ने 08 जेसीबी और 4 डंपर की मदद से दो घंटे में कार्रवाई संपन्न की। मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 22 करोड़ रुपये से अधिक होने का आकलन है। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने चेताया है कि तिलपता करनवास ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित एरिया में है। प्राधिकरण की अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीईओ ने जनमानस से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img