पंजाब पुलिस ने अमेरिका-आधारित तस्कर जसप्रीत लक्की द्वारा चलाए जा रहे नशा तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश; 23 किलोग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब पुलिस ने अमेरिका-आधारित तस्कर जसप्रीत लक्की द्वारा चलाए जा रहे नशा तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश; 23 किलोग्राम हेरोइन बरामद

– मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार पंजाब पुलिस पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध

खैप प्राप्त करने वाले आरोपी केस में नामजद, पुलिस टीमों द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए सक्रियता से की जा रही कोशिश – डीजीपी गौरव यादव

अमेरिका-आधारित तस्कर जसप्रीत सिंह उर्फ लक्की के संपर्क में था आरोपी साहिलप्रीत: डीआईजी बार्डर रेंज सतिंदर सिंह

चंडीगढ़/अमृतसर, 5 मार्चः

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के दौरान सरहद पार से की जा रही तस्करी को बड़ा झटका देते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जंडियाला के गांव देवी दासपुरा से 23 किलोग्राम हेरोइन की खेप बरामद की है।

इस संबंध में विवरण साझा करते हुए, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि यह खेप अमेरिका स्थित तस्कर जसप्रीत सिंह उर्फ लक्की द्वारा चलाए जा रहे तस्करी नेटवर्क से संबंधित है।

इस मामले में खेप प्राप्त करने वाले गांव देवी दासपुरा के आरोपी साहिलप्रीत सिंह उर्फ ‘करन’ को नामजद किया गया है। उन्होंने कहा कि कई पुलिस टीमें उसे गिरफ्तार करने के लिए सक्रियता से काम कर रही हैं।

डीजीपी ने कहा कि तस्करी नेटवर्क में अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है।

डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) बार्डर रेंज सतिंदर सिंह, जो सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) अमृतसर ग्रामीण मनिंदर सिंह के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, ने कहा कि पुलिस टीमों को नाके पर पुख्ता सूचना मिली थी कि आरोपी साहिलप्रीत सिंह उर्फ करन ने सरहद पार से हेरोइन की एक खेप प्राप्त की है।

तेजी से कार्रवाई करते हुए, पुलिस स्टेशन जंडियाला की टीमों ने एक गुप्त कार्रवाई के तहत गांव देवी दासपुरा में बताई गई जगह से एक बोरी में छुपा कर रखी हेरोइन के 23 पैकेट (प्रति 1 किलो), बरामद किए।

उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि आरोपी साहिलप्रीत अमेरिका स्थित तस्कर जसप्रीत सिंह उर्फ लक्की, जिसने खेप का प्रबंधन किया था, के सीधे संपर्क में था। जानकारी के अनुसार, जसप्रीत सिंह उर्फ लक्की का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ असला एक्ट और इरादातन कत्ल से संबंधित मामले दर्ज हैं।

डीआईजी ने कहा कि पुलिस टीमें आरोपी साहिलप्रीत उर्फ करन को पकड़ने के लिए खोज कर रही हैं।

इस संबंध में अमृतसर ग्रामीण के पुलिस स्टेशन जंडियाला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 सी के तहत एफआईआर 32 तिथि 4/3/2025 के अधीन केस दर्ज किया गया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img