उत्तर प्रदेश, नोएडा: लॉरेंस विश्नोई के नाम से रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने लॉरेंस विश्नोई के नाम से रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।इस दौरान पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने होस्टल संचालक से लॉरेंस के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी मांगी थी।आरोपियों ने हॉस्टल संचालक पर फायरिंग भी की थी।होस्टल के कैंटीन संचालक ने ही यह पूरी साजिश रची थी।

नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में 22 फरवरी को एक निजी होस्टल संचालक गौरव गिरी पर बाइक सवार युवको के द्वारा फायर किया गया था और उसे फोन करके लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 2 करोड रुपए की रंगदारी मांगी थी ।इसके बाद पीड़ित ने इस मामले में नॉलेज पार्क थाना पुलिस से पूरे प्रकरण की शिकायत की। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से इस मामले में मुकदमा दर्ज किया और टीमों का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस ने इस पूरे गिरोह का खुलासा कर दिया ।पुलिस ने इस मामले में बुलंदशहर निवासी सोनू ,दीपक नागर , पीके भाटी व मेरठ निवासी अर्चित को गिरफ्तार किया तो पता चला कि यह पूरी प्लानिंग सोनू ने तैयार की थी। दरसअल सोनू एक हॉस्टल में कैंटीन चलता है। उसी ने अपने दोस्त पीके भाटी के साथ मिलकर यह योजना बनाई कि वह गौरव गिरी से रंगदारी मांगेंगे ।दरसअल गौरव गिरी ग्रेटर नोएडा में कई हॉस्टल चलता है, तो इन्हें लगा कि गौरव गिरी के पास बहुत पैसा है और वह काफी डरपोक भी है ।वह रंगदारी मांगने पर पैसा दे देगा। इसके बाद इन लोगों ने पूरी प्लानिंग तैयार की और लॉरेंस बिश्नोई के नाम से गौरव को कॉल कर दिया और उससे 2 करोड रुपए की रंगदारी मांगी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर उन्होंने उसपर फायर भी किया।फिलहाल इस मामले में गिरोह का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से साथ दो पिस्टल 7 कारतूस और तमंचे बरामद किए हैं। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है और जिन लोगों से इन्होंने हथियार खरीदे थे उनकी भी तलाश की जा रही है ।हालांकि पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर बेवजह ही रंगदारी मांगी थी जबकि इनका उससे कोई लेना-देना नहीं है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img