उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिल्डर से परेशान निवासियों ने की नारेबाजी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स के निवासी, नेफोवा के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अन्य सोसाइटी के लोगों के साथ मिलकर शनिवार को भारी संख्या में सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने अजनारा होम्स से चेरी काउंटी पुलिस चौकी तक मार्च किया और वहां पुलिस को ज्ञापन सौंपा। यह विरोध प्रदर्शन अजनारा होम्स के फैसिलिटी हेड के खिलाफ किया गया, जो लगातार निवासियों को धमकाने और अपनी पिस्टल दिखाकर डराने का काम करता है। निवासियों का आरोप है कि फैसिलिटी हेड एक आदतन अपराधी है, जो आए दिन लोगों को गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देता है। कुछ समय पहले उसने खुलेआम पिस्टल निकालकर निवासियों को धमकाया, जिससे सोसाइटी का माहौल भयभीत हो गया। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि यह लड़ाई अब अंजाम तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा,हम ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इस तरह की गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस और प्रशासन को अब सख्त कार्रवाई करनी होगी, वरना नेफोवा बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img