India vs Pakistan Match: भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया, देशभर में जश्न

India vs Pakistan Match: भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया, देशभर में जश्न

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दुबई में खेले गए चैंपियनशिप ट्रॉफी के मुकाबले में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिला। राजधानी दिल्ली सहित कई शहरों में क्रिकेट प्रेमियों ने मैच से पहले हवन और पूजा-अर्चना की। फैंस मैच शुरू होने से पहले ही टेलीविजन के सामने जुट गए थे और टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे थे। जैसे ही भारत ने विजय हासिल की, राजधानी में जमकर आतिशबाजी की गई।

हर उम्र के क्रिकेट प्रेमी—बच्चे, युवा और बुजुर्ग—इस जीत से उत्साहित नजर आए। पड़ोसी मुल्क के खिलाफ मिली इस शानदार जीत ने फैंस को गदगद कर दिया। लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस ऐतिहासिक मुकाबले का आनंद उठाते दिखे। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार डिफेंस एन्क्लेव मार्केट में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की। एक प्रशंसक ने कहा, “मैं पूरे देश को बधाई और शुभकामनाएं देना चाहूंगा भारत की ऐतिहासिक जीत के लिए। हमारी क्रिकेट टीम ने बहुत अच्छे तरीके से खेला और पाकिस्तान को धूल चटाने का काम किया।”

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img