Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में व्यक्ति की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में व्यक्ति की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर और सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना गाजीपुर पेपर मार्केट में हुई, जहां 50 वर्षीय रमेश प्रजापति का शव शराब के ठेके के पीछे बरामद हुआ। रमेश प्रजापति गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे और ठेले पर चना बेचकर जीवन यापन कर रहे थे।

मृतक के भतीजे बबलू प्रजापति ने बताया कि रमेश प्रजापति गुरुवार शाम 6 बजे से लापता थे। शुक्रवार सुबह पुलिस से सूचना मिली कि गाजीपुर पेपर मार्केट में उनका शव पड़ा हुआ है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने रमेश प्रजापति को मृत पाया। रिपोर्ट के अनुसार, बदमाशों ने उनके सिर को पत्थर से कुचल दिया था, पेट में चाकू से कई वार किए गए थे और पैर पर भी हमला किया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हत्यारों की पहचान की जा सके। पुलिस अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img