Noida Fire: नोएडा की फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू

Noida Fire: नोएडा की फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के फेस-2 स्थित सती पॉलीप्लास्ट कंपनी में आज तड़के भीषण आग लग गई। यह कंपनी प्लास्टिक के दानों से रैपर बनाने का कार्य करती है। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। यूपी फायर सर्विस और कुछ निजी कंपनियों की कुल 15 दमकल गाड़ियों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग भूतल पर लगी थी, लेकिन दमकलकर्मियों की तत्परता से कोई जन या माल हानि नहीं हुई। आसपास की तीन अन्य कंपनियों को भी सुरक्षित रखा गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। दमकल अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आ सकेगी। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। नोएडा फायर ब्रिगेड की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img