Noida Crime: नोएडा पुलिस की मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा पुलिस की मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने जोड़ियाक तिराहे के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल बदमाश की पहचान धीरज उर्फ लम्बू उर्फ कनपुरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़ा गया दूसरा बदमाश अंकुर गुप्ता भी शातिर अपराधी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश मोबाइल स्नैचिंग, लूट और वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल थे। धीरज पर हत्या, लूट और चोरी जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल घायल बदमाश का इलाज चल रहा है, और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img