Delhi Crime: खजुरी पुलिस ने 36 घंटे में अलीगढ़ से किडनैप हुआ बच्चा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: खजुरी पुलिस ने 36 घंटे में अलीगढ़ से किडनैप हुआ बच्चा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना खजुरी इलाके से रविवार को किडनैप हुए दो साल के बच्चे को खजुरी पुलिस ने अलीगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो पुरुषों सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों ने बच्चे को तीन लाख रुपये में बेच दिया था।

उत्तर पूर्वी जिला पुलिस की सात टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए केवल 36 घंटे में इस मामले को सुलझाया। इस सफलता की जानकारी उत्तर पूर्वी जिला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडिशनल डीसीपी संदीप लामा ने दी। उन्होंने बताया कि बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और 300 लोगों से पूछताछ की गई। जांच के बाद पुलिस अलीगढ़ तक पहुंची, जहां अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को तीन लाख रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

बच्चे के परिजनों ने उसकी सकुशल वापसी पर दिल्ली पुलिस का आभार व्यक्त किया है। बच्चे की मां ने बताया कि बाजार में खरीदारी के दौरान जब वह पलटी, तभी अपहरणकर्ता उसके बेटे को उठा ले गया। वह बदहवास होकर अपने बेटे को ढूंढती रही और धार्मिक स्थलों से भी उसकी गुमशुदगी का ऐलान करवाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दिल्ली पुलिस की तत्परता और मेहनत से बच्चे की वापसी होने पर उन्होंने पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img