उत्तर प्रदेश, नोएडा: कराटे चैंपियनशिप माबुनी कप में 500 प्रतिभागियों ने की भागीदारी

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा सेक्टर-21ए नोएडा इंडोर स्टेडियम में रविवार को टीएसकेए शीतो रियू नेशनल कराटे चैंपियनशिप माबुनी कप 2025 का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन ट्रेडिशनल शीतो रियू कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएसकेए) द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में देश भर के करीब 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह आयोजन कराटे के प्रति खिलाड़ियों की लगन और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए आयोजित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि इस चैंपियनशिप में देश भर से आए हुए कराटे के खिलाड़ियों ने अपनी शक्ति, दक्षता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु समूहों और श्रेणियों में बालक व बालिका वर्ग की खिलाड़ियों ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता में बच्चों के प्रदर्शन को देखकर अभिभावक भी खूब रोमांचित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे हुई। जिसमें ट्रेडिशनल शीतो रियू कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रतियोगिता के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img