उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: ईट भट्टे से मजदूरों को बंधनमुक्त कराया

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव दौसा बंजारपुर स्थित ईट भट्टे पर बंधक बनाकर मजदूरों से मजूदरी कराने का मामला सामने आया है। उपजिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व टीम ने भट्टे पर पहुंचकर मजदूरों को बंधक मुक्त कराया। नायब तहसीलदार प्रशांत सक्सेना ने बताया कि शिकायत मिली थी कि लक्ष्मी ईट भट्टे पर मजदूरों को बंधक बनाकर मजदूरी कराई जा रही है। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता द्वारा एक टीम का गठन किया गया। नायब तहसील प्रशांत सक्सेना, रुपाली पुलिस फोर्स के साथ उक्त ईट भट्टे पर पहुंचे और मजदूरों को बंधक मुक्त कराया। उन्होने बताया कि मजदूरों में महिला व पुरुष व बच्चे थे। उन्होने बताया कि भोजपुर थानापुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है। यदि मजदूर रिपोर्ट दर्ज कराते है तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img