उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: पशुओं की खाल से लदा ट्रक पकड़ा, हिंदू रक्षा दल का हंगामा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। देहात कोतवाली के भूड़ चौराहे पर रविवार देर रात करीब दो बजे हिंदू रक्षा दल समेत विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने एक ट्रक को रोक लिया। जिसमें गोमांस होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने हंगामा किया और ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए चौराहे पर जाम लगा दिया।
सूचना मिलने पर पहुंचे देहात कोतवाल और एसपी सिटी ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और ट्रक को कब्जे में लेकर दो आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है। ट्रक में पशुओं की खाल लदी हुई थी। जिसकी जांच कराई जा रही है। यदि यह गोवंशों की खाल होगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस दौरान ट्रक में तोड़फोड़ की और चौराहे पर रात में जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो ट्रक में पशुओं की खाल लदी हुई थी।
ट्रक में सवार दो लोगों से पूछताछ के दौरानउन्होंने बताया कि ट्रक को अलीगढ़ की मीट फैक्टरी से लेकर हापुड़ जा रहे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ट्रक व उसमें लाए गए पशु अवशेषों से संबंधित दस्तावेज भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। साथ ही मौके पर पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर सैंपल लिए गए।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img