उत्तर प्रदेश, नोएडा: फाइव स्टार होटल और हॉलिडे पैकेज के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। फ्री गिफ्ट वाउचर और 4 और 5 सितारा होटल में हॉलिडे पैकेज बुक करने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गैंग के प्रमुख आरोपी को थाना सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक फॉरच्यूनर कार और 4100 रुपए कैश मिला है। इसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। इन लोगों ने सेक्टर-18 में अपनी कंपनी खोली थी। वहीं से ठगी की घटना करते थे। इसके बाद मोबाइल और कंपनी बंद कर फरार हो गए। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पीड़ित कमल सक्सेना ने नवंबर में थाना सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की। 23 सितंबर 2023 को उनके पास रोजेट ग्रांड वैकेशन एंड रिसोर्ट प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी एक फोन आया। जिसमें उनको एक कांप्लीमेंट्री डिनर और एक पांच सितारा होटल में दो रातों का फ्री गिफ्ट बाउचर देने की बात कही। जिसके बाद कमल और उनकी पत्नी दोनों उनके बताए गए गौर सिटी के पास एक मॉल में गए। वहां जालसाजों ने कंपनी का प्रजेंटेशन दिया। और उनको कंपनी से हॉलिडे पैकेज लेने के लिए प्रेरित किया। बातों में आने के बाद पीड़ित ने उनको 1 लाख 35 हजार रुपए का पेमेंट ऑनलाइन कर दी। इसके बाद उन्होंने अक्टूबर महीने में कंपनी से हॉलिडे पर जाने के लिए कहा। कंपनी ने टरका दिया। इसके बाद वे लगातार कंपनी से बातचीत करते रहे लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अंत में कंपनी के सेक्टर-18 स्थित ऑफिस पहुंचे। कंपनी बंद थी और सभी फरार थे।

नवंबर 2024 में की शिकायत
पीड़ित ने नवंबर 2024 को थाना सेक्टर-20 में उक्त कंपनी के दोनों डायरेक्टर शेखर चौधरी और मनोज कुमार, कंपनी के मैनेजर प्रिंस मिश्रा समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इलेक्ट्रिक सर्विलांस के आधार पर मुख्य आरोपी शेखर चौधरी को लाल पैथ लैब सेक्टर 18 के पास से गिरफ्तार किया है। इसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img