Delhi Elections: कैलाश गहलोत का ‘आप’ पर बड़ा हमला, बोले- बिजवासन से AAP ने अपराधी को दिया टिकट

Delhi Elections: कैलाश गहलोत का ‘आप’ पर बड़ा हमला, बोले- बिजवासन से AAP ने अपराधी को दिया टिकट

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और बिजवासन से भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहलोत ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि AAP ने अपने ही वादों को तोड़ते हुए बिजवासन से एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है, जिस पर संगीन अपराधों में कई FIR दर्ज हैं।

कैलाश गहलोत ने कहा कि “AAP ने शुरुआत में कहा था कि वह किसी भी ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी नहीं बनाएगी, जिस पर आपराधिक केस हो, जो भ्रष्टाचार में लिप्त हो या जिसके चरित्र पर कोई दाग हो। लेकिन अब उसी पार्टी ने अपने सिद्धांतों को ताक पर रख दिया है।” उन्होंने पत्रकारों के सामने सभी FIR की कॉपी भी पेश की और बताया कि बिजवासन से AAP के प्रत्याशी के खिलाफ गंभीर आरोपों में केस दर्ज हैं।

उन्होंने दिल्ली सरकार की विफलताओं का जिक्र करते हुए कहा कि AAP ने 2015 में हर घर में 24 घंटे पानी देने का वादा किया था, लेकिन हकीकत इसके उलट है। उन्होंने कहा कि “बिजवासन गांव और रंगपुरी जैसी जगहों पर जाकर देखें तो स्थिति भयावह है।”

पत्रकार वार्ता के दौरान कैलाश गहलोत ने एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें बिजली के खंभों पर तारों की जगह पानी की पाइप लाइनें लटकी नजर आ रही थीं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति सिर्फ एक गांव की नहीं, बल्कि दिल्ली के कई गांवों की है, जो दिल्ली सरकार की विफलता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि “दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार और झूठ के लिए कभी माफ नहीं किया और इस बार भी नहीं करेगी।”

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img