Delhi: गैंगरेप के आरोपी हरियाणा BJP अध्यक्ष के खिलाफ दिल्ली BJP दफ्तर के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन

Delhi: गैंगरेप के आरोपी हरियाणा BJP अध्यक्ष के खिलाफ दिल्ली BJP दफ्तर के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में चुनावी माहौल के बीच एक अहम मामला सामने आया है, जब कई महिलाएँ हाथों में तख्तियाँ लेकर बीजेपी के राज्य कार्यालय की ओर विरोध प्रदर्शन करने पहुँचीं। इन महिलाओं ने पुलिस द्वारा रोके जाने के बावजूद अपना विरोध जारी रखा। मिली जानकारी के अनुसार, ये महिलाएँ हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली स्थित एक होटल में हुई एक गैंगरेप घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं। इस मामले में आरोप हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और गायक जयभगवान उर्फ़ रॉकी मित्तल पर लगाए गए हैं।

शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि वह अपनी सहेली और बॉस के साथ 3 जुलाई 2023 को हिमाचल प्रदेश घूमने गई थी। सोलन स्थित एक होटल में ठहरने के दौरान, दो व्यक्ति महिला से मिले। एक ने खुद को बड़ा राजनेता बताया और दूसरे ने खुद को गायक बताया। आरोप के अनुसार, दोनों ने महिला को अपनी एल्बम में रोल देने का वादा करते हुए उसे अपने कमरे में बुलाया, जहां उन्होंने उसे शराब पिलाई और फिर बारी-बारी से गैंगरेप किया।

महिला का आरोप है कि जो व्यक्ति खुद को राजनेता बता रहा था, उसने उसे सरकारी नौकरी दिलाने का वादा भी किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफ़आईआर तो दर्ज कर ली है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रदर्शनकारी महिलाएँ अब यह सवाल उठा रही हैं कि इस गंभीर मामले में पुलिस द्वारा कोई कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। उन्होंने इस घटना की न्यायिक जांच की माँग की है। इस विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने मीडिया से बात करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता जताई। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि महिला के आरोपों में कितना सच है, और पुलिस की जांच इस मामले में किस दिशा में बढ़ती है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img