उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: एक्सप्रेसवे पर 65 से ज्यादा गाड़ियों की टक्कर

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। गाजियाबाद में घने कोहरे की वजह से बुधवार को कोहराम मच गया। पेरिफेरल हाईवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर सुबह दो जगहों पर दर्जनों गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। पेरिफेरल हाईवे पर जहां करीब 40 गाड़ियां आपस में टकरा गईं तो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 25 गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। दोनों हादसों में कई लोगों के जख्मी होने की सूचना है।

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर गांव कलछीना के पास बुधवार सुबह 9 बजे के आसपास कोहरे के चलते 25 से अधिक गाड़ी आपस मे भिड़ गईं। हादसा इतना भंयकर था कि चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एनएचआईए के कर्मचारी व भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अन्य लोगों की मदद से लोगों को वाहनों से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार हादसे 12 लोग घायल हुए हैं। चार को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर 40 वाहनों की टक्कर
मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव रेवड़ा रेवड़ी के पास ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर करीब दस बजे 40 वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, बागपत की तरफ से आने वाले पेरिफेरल हाईवे पर गांव रेवड़ा रेवड़ी के पास 35 से 40 वाहन आपस में कोहरे के कारण टकरा गए, जिसमें एक व्यक्ति शोएब निवासी गांव काटठा जिला बागवत घायल हो गया। घायल को उसके परिजन एंबुलेंस से बागपत ले गए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हुए सभी वाहनों को एक साइड में लगवाकर यातायात को सुचारु कर दिया है।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img