Noida Crime: नोएडा पुलिस की मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक घायल, घरों में रेकी करके करते थे चोरी

Noida Crime: नोएडा पुलिस की मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक घायल, घरों में रेकी करके करते थे चोरी

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और दो शातिर चोरों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान इन बदमाशों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे बदमाश को कांबिंग ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश के खिलाफ लूट और चोरी के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, 315 बोर का तमंचा, चाकू और कारतूस बरामद किए गए हैं।

घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे बदमाश से पूछताछ कर उसकी गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है। नोएडा पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने इन शातिर बदमाशों को पकड़ने में सफलता दिलाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन बदमाशों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी। सेक्टर 24 थाने की पुलिस फिलहाल मामले की आगे की जांच में जुटी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img