Delhi Elections: उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

Delhi Elections: उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा कृष्णा नगर विधानसभा के जितार नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में जो भी वादे किए थे, उन सबको पूरा नहीं किया। पोखरियाल ने आरोप लगाया कि केजरीवाल खुद को आम आदमी की तरह दिखाने का दावा करते थे, लेकिन उन्होंने शीशमहल बनवाया और सरकारी सुविधाएं लीं। इसके अलावा, उन्होंने शराब घोटाले में शामिल होने के लिए केजरीवाल और उनकी पार्टी के कई बड़े मंत्रियों के जेल जाने की बात भी कही।

पोखरियाल ने आगे कहा कि केजरीवाल अपने आप को कट्टर ईमानदार मानते हैं, लेकिन सच्चाई उनके सामने है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से बीजेपी की जीत के लिए संकल्प लेने का आग्रह किया और डॉ. अनिल गोयल को चुनाव में जीत की अग्रिम बधाई दी। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कृष्णा नगर विधानसभा में किए गए अपने बड़े कार्यों पर चर्चा की।

भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अनिल गोयल ने भी जनता से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की और बताया कि वे कृष्णा नगर की समस्याओं से पूरी तरह से वाकिफ हैं, जिनमें गंदा पानी और टूटी सड़कों जैसी प्रमुख समस्याएं शामिल हैं। इस अवसर पर कृष्णा नगर विधानसभा के चारों निगम पार्षदों के साथ-साथ कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img