नोएडा: थाना दनकौर पुलिस ने 10 लाख की चोरी के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

नोएडा: थाना दनकौर पुलिस ने 10 लाख की चोरी के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

नगर संवाददाता

नोएडा।थाना दनकौर पुलिस ने रीलखा गांव में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के पास से मुख्य आरोपी सरफराज को गिरफ्तार किया है। आरोपी नंगला जहानू का रहने वाला है। उसके कब्जे से चोरी किए गए माल में से 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल और कुछ आभूषण बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के पास से मुख्य आरोपी सरफराज को गिरफ्तार किया है। आरोपी नंगला जहानू का रहने वाला है। उसके कब्जे से चोरी किए गए माल में से 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल और कुछ आभूषण बरामद किए गए हैं।घटना 13 जनवरी की रात की है, जब चोरों ने रीलखा गांव निवासी गजराज के घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने घर से करीब एक लाख रुपये नकद और 9 लाख रुपये के आभूषण चुराए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।पूछताछ में सरफराज ने खुलासा किया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में घरों का ताला तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img