Delhi Elections: भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी संजय गोयल का शाहदरा में जोरदार जनसंपर्क अभियान

Delhi Elections: भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी संजय गोयल का शाहदरा में जोरदार जनसंपर्क अभियान

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Elections:  शाहदरा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय गोयल ने विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में कमल खिलाने के उद्देश्य से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस क्रम में आज विवेक विहार स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल और विवेक विहार फेस 2 में जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। संजय गोयल ने रामलीला मैदान, मुकेश नगर, झिलमिल कॉलोनी, सोनिया कैंप, झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया बी ब्लॉक और बिहारी कॉलोनी गली नंबर 5 से संतोषी माता मंदिर तक पदयात्रा करते हुए लोगों से संवाद किया। उनके स्वागत में स्थानीय निवासियों ने आरती उतारी और मालाओं से सम्मानित किया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने उन्हें भारी समर्थन देने का वादा किया और विधानसभा में बड़ी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

जनसंपर्क के दौरान संजय गोयल ने लोगों को आश्वासन दिया कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर मौजूदा कल्याणकारी योजनाओं को न केवल जारी रखा जाएगा, बल्कि उन्हें अधिक प्रभावी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को प्रति माह ₹2500 देने और जेजे क्लस्टर इलाकों में अटल कैंटीन के माध्यम से मात्र ₹5 में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का वादा भी किया।

आज के इस अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय निवासी शामिल हुए। इस दौरान विजय गुप्ता, विकास शर्मा, राजू बजाज, सतीश आहूजा, भूषण गोयल, विकास चौधरी, पप्पू आहूजा, गौरव चौधरी, अमित क्वात्रा और विशाल भारद्वाज जैसे नेताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img