Bulandshahr Gas Leak: बुलंदशहर में गैस रिसाव से 2 की मौत, कई घायल, फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारी

Bulandshahr Gas Leak: बुलंदशहर में गैस रिसाव से 2 की मौत, कई घायल, फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारी

रिपोर्ट: अवनीश त्यागी

बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित बैट एक्स इंजीनियरिंग कंपनी में एक बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री के उद्घाटन से पहले ट्रायल के दौरान जहरीली गैस रिसाव के कारण दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान मुरादाबाद निवासी अंकुश और गुलावठी निवासी सतेंद्र के रूप में हुई है। घायल कर्मचारियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद आक्रोशित कर्मचारियों ने फैक्ट्री के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों ने काम बंद कर हड़ताल का ऐलान किया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है। फैक्ट्री के मालिक और अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। प्रशासनिक टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है, और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। घटना ने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच के लिए टीम गठित की है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img