उत्तर प्रदेश, नोएडा: व्यापारी आपराधिक घटनाओं को लेकर सहमे, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा की एक अहम बैठक सेक्टर 5 स्थित हरौला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष नरेश कुच्छल व संचालन चेयरमैन राम अवतार सिंह ने किया। प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा है कि देश में लाखों घरों का चूल्हा कारोबार पर निर्भर है। यह देश का सबसे बड़ा सेक्टर भी है। पर, दुर्भाग्य है कि सरकार द्वारा इतने बड़े सेक्टर की लगातार अनदेखी की जा रही है।
प्रतिनिधि मंडल के चेयरमैन राम अवतार सिंह ने कहा कि सरकार को आगामी बजट में ट्रेड सेक्टर के लिए विशेष पैकेज का प्रावधान रखना चाहिए, क्योंकि यह सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देता आ रहा है। प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी ने बताया कि देश में ट्रेड पॉलिसी लागू नहीं है। कम से कम सरकार को खुदरा व्यापारियों को ऑनलाइन ट्रेड से बचने के लिए कोई ठोस नीति अपनानी चाहिए, अन्यथा दोहरी मार झेल रहे छोटे व्यापारियों का तबाह होना निश्चित है। उन्होंने कहा कि आए दिन व्यापारियों के साथ बड़ी आपराधिक घटनाएं घट रही है। ऐसे में व्यापारियों को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी किया जाना आवश्यक है। यह न केवल व्यापारियों के व्यक्तिगत सुरक्षा को बढ़ावा देगा बल्कि निवेश के माहौल को बेहतर भी बनाएगा।

मुख्यमंत्री योगी से की मांग
नरेश कुच्छल ने कहा कि सरकार को विशेष रूप से लेट रिटर्न पर लगने वाले 18% ब्याज को घटाकर सरकारी बैंकों की तरह 6% करना चाहिए। साथ ही साथ व्यापारियों के हित में जीएसटी पर व्यापारियों का दुर्घटना बीमा 10 लाख से बढ़कर 25 लाख किया जाना चाहिए और 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और 25 लाख का दुकान बीमा भी देना चाहिए। उन्होंने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से मांग की है कि 29 जून को व्यापारिक कल्याण दिवस को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित करना चाहिए। प्रदेश सरकार द्वारा गठित व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की निमित्त बैठक भी की जानी चाहिए और जीएसटी एवं अन्य विभागों द्वारा व्यापारियों का अनावश्यक शोषण व दोहन रोखना चाहिए।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर अध्यक्ष नरेश कुच्छल, चेयरमैन राम अवतार सिंह, वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी, महामंत्री सत्यनारायण गोयल, दिनेश महावर, संदीप चौहान, कोषाध्यक्ष मूलचंद गुप्ता, महेंद्र कटारिया, राधेश्याम गोयल, महेंद्र गोयल, महकार नागर, अनिल गर्ग, सोहनवीर, सुभाष त्यागी, बृजमोहन राजपूत, पीयूष वालिया आदि उपस्थित रहे।

Read More: Noida Crime: सेंट्रल नोएडा में पुलिस और शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img