Delhi Police Mock Drill: दिल्ली पुलिस ने कृष्णा नगर मार्केट में की मॉक ड्रिल, सुरक्षा बढ़ाई गई

Delhi Police Mock Drill: दिल्ली पुलिस ने कृष्णा नगर मार्केट में की मॉक ड्रिल, सुरक्षा बढ़ाई गई

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Police Mock Drill: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव और 26 जनवरी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। इसी क्रम में आज कृष्णा नगर मार्केट इलाके में एक लावारिस बैग की सूचना पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मॉक ड्रिल में दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड, और बम स्क्वायड की टीम शामिल हुई। अधिकारी ने बताया कि चुनाव और गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर दिल्ली पुलिस नियमित रूप से ऐसी मॉक ड्रिल कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस अभ्यास का उद्देश्य न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है, बल्कि आम जनता में जागरूकता बढ़ाना भी है।

लोगों से अपील की गई है कि अगर उन्हें कोई लावारिस वस्तु या संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें और सतर्क रहें। दिल्ली पुलिस ने बताया कि शहर के सभी बाजारों में गश्त बढ़ा दी गई है और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। इस तरह की मॉक ड्रिल्स से जनता में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img