उत्तर प्रदेश, नोएडा: आरडब्ल्यूए का चुनाव निष्पक्ष कराने का दावा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर-34 में फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए की चुनाव प्रक्रिया चल रही है। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं। चुनाव अधिकारियों ने शुक्रवार को इन आरोपों को झूठा करार देते हुए निष्पक्ष चुनाव होने का दावा किया।

सेक्टर-34 में आरडब्ल्यूए चुनाव कराने के लिए सेवानिवृत्त पीसीएस वेद प्रकाश मिश्रा और सेवानिवृत्त कर्नल टीएन श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारी बाइलॉज के अनुसार चुनाव कराने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव प्रक्रिया पर जो लोग सवाल उठा रहे हैं, वे फेडरेशन के सदस्य नहीं हैं। ऐसे लोगों को किसी तरह का आरोप-प्रत्यारोप का अधिकार नहीं हैं। अधिकारियों ने बताया कि फेडरेशन के पांच पदों के लिए दस प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची चस्पा कर दी गई है। अब 19 फरवरी को पूरी निष्पक्षता के साथ चुनाव कराए जाएंगे। मतदान प्रक्रिया गुप्त बैलेट पेपर द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग के अंतर्गत कराई जाएगी। उसी दिन मतदान के बाद मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img