उत्तर प्रदेश, नोएडा: सुरक्षाकर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16 सी स्थित महागुन माइवूड्स सोसाइटी में सुरक्षाकर्मी बीते कई दिनों से वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। हर दिन 15 से 20 सुरक्षाकर्मी वेतन न मिलने की वजह से ड्यूटी पर नहीं आ रहे। आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है। प्रबंधन से बात करने पर केवल आश्वासन ही दिया जा रहा।

निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में कभी सुरक्षाकर्मी, हाउसकीपिंग, प्लंबर सहित अन्य कर्मचारी हड़ताल पर बैठे रहते हैं। अब दो महीने का वेतन न मिलने के कारण सुरक्षाकर्मियों ने हड़ताल की है। सुरक्षा एजेंसी का कहना है कि चार महीने से बिल्डर प्रबंधन ने उनका वेतन नहीं दिया। इस कारण दो महीने का वेतन सुरक्षा कर्मियों को नहीं दिया गया। वहीं, सोसाइटी में सुरक्षा कर्मियों की संख्या भी आधी हो चुकी है। ऐसे में लोगों को सुरक्षा की चिंता सता रही है। निवासियों का कहना है कि हर महीने समय से मेंटेनेंस शुल्क दिया जाता है। उसके बाद भी प्रबंधन कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं कर रहा। इस मामले को लेकर लगातार प्राधिकरण और जिला प्रशासन से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं, बिल्डर प्रबंधन की तरफ़ से अमित जैन का कहना है कि कोई भी सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर नहीं है। उनके प्रबंधन से बातचीत कर ली गई है। जल्द उनके खाते में वेतन पहुंच जाएगा।

लिफ्ट एजेंसी पर भी बकाये का आरोप

निवासियों का कहना है कि जिला प्रशासन से खराब लिफ्ट की मरम्मत न कराने की शिकायत की गई थी। इसके जबाब में एजेंसी ने अपना करीब 42 लाख रुपये बकाया बताया और 31 जनवरी के बाद सेर्विसेस पूर्णरूप से बंद करने की बात कही। अगर बकाया पैसा एजेंसी को नहीं मिला तो एक नई परेशानी बढ़ जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img