Faridabad Accident: फरीदाबाद में कोहरे में गड्ढा ना दिखाई देने पर ट्रैक्टर पलटा, एक व्यक्ति की मौत

Faridabad Accident: फरीदाबाद में कोहरे में गड्ढा ना दिखाई देने पर ट्रैक्टर पलटा, एक व्यक्ति की मौत

रिपोर्ट: संदीप चौहान

Faridabad Accident: फरीदाबाद में कोहरे के कारण गड्ढा ना दिखाई देने पर ट्रैक्टर पलटने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति महेश की मौत हो गई। घटना सुबह 6 बजे की है, जब महेश NIT की डबुआ से मजदूरी के लिए घर से निकलकर चंदावली-मोहना रोड जा रहे थे। महेश के भाई लालचंद ने बताया कि जैसे ही ट्रैक्टर उस रास्ते पर चला, कोहरे की वजह से गड्ढा नहीं दिखाई दिया, जिससे ट्रैक्टर का एक पहिया गड्ढे में चला गया और ट्रैक्टर पलट गया। महेश ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठा हुआ था और वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई।

लालचंद ने ट्रैक्टर ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाया, कहते हुए कि कोहरे में ट्रैक्टर को धीमी गति से चलाना चाहिए था। उनके मुताबिक, ड्राइवर की लापरवाही की वजह से ही यह हादसा हुआ। उन्होंने पुलिस से आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महेश यूपी के जिला छाता, धर्मपुरा गांव का निवासी था और अपने परिवार का अकेला कमाने वाला था। उसकी 6 बेटियां हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img