नई दिल्ली, गुवाहाटी:असम में बनेगा अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक, नड्डा ने रखी नींव

नई दिल्ली/गुवाहाटी, 8 जनवरी : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई क्षेत्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (एलजीबीआरआईएमएच) में नए पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और असम के स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल भी मौजूद रहे।

इसके अलावा नड्डा ने मंगलदोई सिविल अस्पताल में अत्याधुनिक 50 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा, यह असम में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से राज्य के लोगों के लिए उन्नत चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच में सुधार होगा। नड्डा ने कामरूप जिले में स्थित गुवाहाटी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दौरा किया और वहां, चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। इससे पहले नड्डा ने एलजीबीआरआईएमएच में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में भी भाग लिया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img