उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम के साथ बनेगा फुटबॉल का मैदान

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम और फुटबॉल का मैदान बनेगा। इसकी प्लानिंग ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने की है। श्रीलक्ष्मी यह प्लानिंग सेक्टर-37 में बना रही है। इससे ना केवल ग्रेटर नोएडा को इंटरनेशनल पहचान मिलेगी। बल्कि गौतमबुद्ध नगर और एनसीआर के लाखों युवाओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

आईएएस श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि जनवरी 2025 में ही इस प्रोजेक्ट के लिए विशेषज्ञ की नियुक्ति के लिए सूचना जारी की जाएगी। हॉकी स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की सुविधा, खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, सेट और अन्य जरूरी सुविधाएं शामिल होंगी। यह स्टेडियम न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट्स के आयोजन के लिए सक्षम होगा। श्रीलक्ष्मी वीएस ने आगे बताया कि इसके अलावा फुटबॉल का मैदान भी बनाया जाएगा। यहां पर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम 55 मीटर चौड़ा और 53 मीटर लम्बा होगा। इसको लेकर जल्द कंपनी का चयन किया जाएगा। जहां पर हॉकी स्टेडियम बना है, वहां पर अभी लोग सुबह के समय वॉकिंग करने के लिए आते हैं। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा और आसपास में सैकड़ों ऐसे खिलाड़ी हैं, जो प्रेक्टिस करने के लिए दिल्ली जाते हैं। ग्रेटर नोएडा में हॉकी स्टेडियम बनने के बाद यहां के युवाओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा। यहां पर कोच की तैनाती भी की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img