Delhi Pollution: केंद्रीय मंत्री Harsh Malhotra की प्रेस वार्ता, दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए कदम

Delhi Pollution: केंद्रीय मंत्री Harsh Malhotra की प्रेस वार्ता, दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए कदम

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री Harsh Malhotra ने संयुक्त प्रेस वार्ता में दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख किया। Harsh Malhotra  ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में लगभग 55,000 किलोमीटर नेशनल हाईवे बने हैं, जिनमें दिल्ली में भी महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे शामिल हैं।

Harsh Malhotra  ने बताया कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे तैयार है, जिसकी ट्रैफिक कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे 1200 किलोमीटर लंबा है, जिसके माध्यम से दिल्ली से मुंबई की दूरी 36 घंटे से घटकर केवल 12.5 घंटे में तय की जा सकती है। इसके अलावा, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट भी प्रदूषण नियंत्रण में सहायक साबित होंगे। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट से शिव मूर्ति तक ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या को सुलझाने के लिए एक टनल प्रस्तावित किया गया है, जिससे समय की बचत और प्रदूषण में कमी होगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img