Faridabad Crime: फरीदाबाद हुक्का बार पर छापा, 14 लड़के-लड़कियां हिरासत में, नशीले पदार्थ बरामद

Faridabad Crime: फरीदाबाद हुक्का बार पर छापा, 14 लड़के-लड़कियां हिरासत में, नशीले पदार्थ बरामद

रिपोर्ट: संदीप चौहान

Faridabad पुलिस ने देर शाम एनआईटी क्षेत्र के पांच नंबर इलाके में स्थित ‘डाउनटाउन’ हुक्का बार पर छापा मारकर 14 लड़के-लड़कियों को हिरासत में लिया। छापे के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थ, फ्लेवर हुक्का, नशीली दवाइयां और शराब की खाली बोतलें बरामद कीं। Faridabad नव नियुक्त पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस कमिश्नर की विशेष टीम ने रेड के बाद एनआईटी थाना पुलिस और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। संयुक्त कार्रवाई में 8 लड़के और 6 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया, जो मौके पर नशे का सेवन कर रहे थे।

गुप्त सूचना के आधार पर Faridabad पुलिस को पता चला था कि डाउनटाउन हुक्का बार में अवैध रूप से हुक्का और नशा परोसा जा रहा है। छापेमारी में बार संचालक महेश को भी हिरासत में लिया गया है, जो पहले भी अवैध गतिविधियों के आरोपों में पकड़ा जा चुका है। एनआईटी थाना एसएचओ पूनम हुड्डा ने जानकारी दी कि बिना अनुमति के हुक्का और नशीले पदार्थ परोसे जाने की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। फिलहाल, हिरासत में लिए गए लड़के-लड़कियों से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। गौरतलब है कि करीब दो साल पहले भी इसी हुक्का बार पर छापा मारा गया था, लेकिन बार संचालक ने अवैध गतिविधियों को जारी रखा। पुलिस इस बार सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img