Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, योग और भारत यात्रा पर चर्चा

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, योग और भारत यात्रा पर चर्चा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

सिंगर और एक्टर Diljit Dosanjh ने नए साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। Diljit Dosanjhने इस खास मुलाकात की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वे हाथ में बड़ा गुलदस्ता लिए पीएमओ ऑफिस में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद Diljit Dosanjh ने गुलदस्ता प्रधानमंत्री मोदी को भेंट किया और दोनों के बीच गर्मजोशी से बातचीत हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने दिलजीत की तारीफ करते हुए कहा कि जब हिंदुस्तान के गांव का लड़का दुनिया में नाम रोशन करता है, तो खुशी होती है। पीएम मोदी ने कहा कि दिलजीत अपने नाम के अनुरूप हैं और जहां भी जाते हैं, लोगों का दिल जीतते हैं।

मुलाकात के दौरान Diljit Dosanjh ने पीएम मोदी संग योग पर चर्चा की और बताया कि योग अपनाने के बाद उनकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आए हैं। दिलजीत ने कहा कि भारत की यात्रा के दौरान उन्हें “मेरा भारत महान” का सही अर्थ समझ में आया। बातचीत के अंत में दिलजीत ने सिख गुरु, गुरु नानक देव जी को ट्रिब्यूट देते हुए एक गाना गाया, जिस पर पीएम मोदी मेज थपथपाकर ताल देते नजर आए। मुलाकात के अंत में दिलजीत ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रणाम किया और अपने ‘दिल लुमिनाटी टूर’ के भारत दौरे का पोस्टर भेंट किया। पीएम मोदी ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img