उत्तर प्रदेश, नोएडा: नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में सेक्टर-145 स्थित नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना सेक्टर-142 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि बुजुर्ग ने घटना से करीब चार दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था। तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-145 में ए टू जेड फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र है। यहां कई कई लोग भर्ती हैं जिनका नशा छुड़ाने का इलाज किया जा रहा है। नशा मुक्ति केंद्र में करीब चार दिन पहले एक 60 वर्षीय सोनेंद्र उर्फ सोनू ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। तबियत बिगड़ने पर उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान रविवार रात उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें करीब एक महीने पहले यहां भर्ती कराया गया था। वह शराब पीने के साथ दूसरे भी कई प्रकार के नशे करते थे। नशा नहीं मिलने पर उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लीञ इस संबंध में पुलिस का कहना है कि नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img