Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 117वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशभर के नागरिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे लोगों को समाज में किए जा रहे अच्छे कार्यों के बारे में जानने का अवसर मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 117वें एपिसोड को देखा और सुना। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों में किए जा रहे सराहनीय कार्यों को प्रस्तुत किया जाता है। ऐसे कार्यों से समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री मोदी देश के उन अनसुने नायकों की कहानियां साझा करते हैं, जो अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।”

सैनी ने कहा कि ‘मन की बात’ के इस एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयागराज में शुरू हो रहे महाकुंभ का भी विशेष रूप से ज़िक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “महाकुंभ जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजनों का उल्लेख कर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया है। यह कार्यक्रम वास्तव में बहुत सराहनीय है और इससे हमारी सांस्कृतिक धरोहर के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ती है।”

मुख्यमंत्री सैनी ने आगे कहा कि ‘मन की बात’ सिर्फ एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से सीधा संवाद करने का माध्यम है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री देश के विभिन्न हिस्सों के विकास कार्यों, सामाजिक सुधारों और नवाचारों को सामने लाते हैं, जिससे अन्य राज्यों को भी सीखने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के साथ राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है और प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img