Delhi Elections: पटपड़गंज में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ पुतला दहन

Delhi Elections: पटपड़गंज में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ पुतला दहन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Elections: दिल्ली के पटपड़गंज में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और पटपड़गंज विधानसभा के उम्मीदवार अनिल चौधरी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री और विधायक मनीष सिसोदिया के कैम्प ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन की मुख्य वजह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा का बयान था, जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल को भगवान कृष्ण का अवतार बताया था। कांग्रेस ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे जनता की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बताया।

प्रदर्शन के दौरान अनिल चौधरी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ नारेबाजी की और दोनों नेताओं का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर अनिल चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं की बयानबाजी जनता को गुमराह करने की कोशिश है और कांग्रेस इस तरह की राजनीति का पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विकास के नाम पर राजनीति नहीं हो रही बल्कि धर्म और आस्था को राजनीति का हथियार बनाया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर इस तरह के बयानबाजी और राजनीति जारी रही तो वे और भी बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img